डेगाना. ग्राम पंचायत चांदारूण में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर कैलाश डूकिया ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया। शिविर में मरीजों की निःशुल्क जांचे कर उपचार किया गया। गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच, पीएमजेएवाई योजना के संबंध में जानकारियां, टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग भी की गई। टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाने के लिए शिविर में पंचायत समिति सदस्य डॉ. हनुमान जाजून्दा ने निक्षय मित्र बनकर चिन्हित टीबी मरीजों को पोषण किटों का वितरण किया। खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया ने बताया कि पोषण किट वितरण के साथ मरीजों को मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सहयोग भी उपलब्ध कराया गया। जिससे उनके उपचार की प्रक्रिया और सरल हो सकें।
शिविर में एडवोकेट रणजीत डूडी, डॉ. चन्द्रशेखर, पवन शर्मा सामुदायक स्वास्थ्य अधिकारी, जाबरनाथ लैब टेक्नीशियन, सीमा जाजोरिया एएनएम, फार्मासिस्ट, आशा सहयोगिनियाँ उपस्थित रहीं।






