स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल डेगाना के आठ खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन, खेलों में लहराया परचम राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों व प्रथम स्थान के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीमों का किया सम्मान
18 Sep 2025

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल डेगाना के आठ खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन, खेलों में लहराया परचम

डेगाना. 69 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता- 2025 में शामिल होने वाले, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों टीम प्रभारियों का विद्यालय स्तर पर गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य पूनाराम महिया व स्टाफ द्वारा सभी को सम्मानित किया गया। विद्यालय के कुल 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों में चयन हुआ है। प्रतियोगिताओं में मॉडल स्कूल डेगाना से अब तक दो चरणों में 11 टीमों ने भाग लिया। 17 वर्षीय टेबल टेनिस छात्र वर्ग में टीम ने नागौर जिले में प्रथम स्थान टीम प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया की इस वर्ग में खिलाड़ी का राज्य स्तर चयन हुआ। 14 वर्षीय टेबल टेनिस छात्र वर्ग में टीम ने नागौर जिले में तृतीय स्थान टीम प्रभारी सुनील खान्दोलिया ने बताया कि बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही 19 वर्षीय छात्र-छात्रा लाॅन टेनिस प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में उपविजेता रही। टीम प्रभारी श्रीनिवास जाट व प्रियंका चौधरी ने बताया कि इस खेल में कुल 4 बच्चों का राज्य स्तर चयन हुआ। 17-19 वर्षीय शतरंज प्रतियोगिता में टीम प्रभारी नेमाराम चोयल ने बताया कि 2 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ। 17 वर्षीय बॉलीबॉल छात्र वर्ग टीम के प्रभारी संजय परिहार ने बताया कि एक खिलाड़ी का राज्य स्तर पर चयन हुआ‌। अलावा बैडमिंटन, खो-खो, कब्बडी व कुश्ती प्रतियोगिताओं के टीम प्रभारी क्रमश: सुशील टांडी, राजकुमार प्रजापत, किरण, सुरेन्द्र प्रजापत ने बताया कि इन खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन रहा। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों ने खिलाडियों की सराहना की। इस मौके पर उप-प्रधानाचार्य सुरेन्द्र प्रजापत व शारीरिक शिक्षक श्रीनिवास जाट ने बताया कि विद्यालय की टीमों ने विद्यालय का नाम ऊंचा किया है, खिलाडियों की मेहनत व लगन की सराहना की व खेलो में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बताया की खेल जीवन में अनुशासन, मित्रता एवं संघर्ष करने की शक्ति प्रदान करते है। प्रधानाचार्य पूनाराम माहिया ने खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा की खेल प्रतियोगिताए केवल जीत नहीं बल्कि सीखने का भी अवसर है, यह जीवन का एक अंग है। जो एकाग्रता व अनुशासन व धैर्य की सीख देते है। मॉडल विद्यालय ग्रामीण परिवेश के बच्चो के लिए सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।