स्वराज संगम शिविर में नागौर के प्रतिनिधियों ने रखा ग्राम स्वराज का विजन राजीव गांधी पंचायती राज कांग्रेस संगठन के हिमाचल के मंडी जिले में आयोजित शिविर में देशभर से जुटे प्रतिभागी, सर्वोदय और स्वराज के व्यावहारिक पहलुओं पर हुई चर्चा
18 May 2026

स्वराज संगम शिविर में नागौर के प्रतिनिधियों ने रखा ग्राम स्वराज का विजन

डेगाना. 

सर्वोदय संगम के तत्वावधान में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन द्वारा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आयोजित “स्वराज संगम” शिविर में राजस्थान के नागौर जिले सहित पदाधिकारियों ने भाग लिया। शिविर में देशभर से आए प्रतिभागियों को सर्वोदय और स्वराज की भावना को सैद्धांतिक ही नहीं बल्कि व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिला। शिविर के दौरान प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि गांवों में स्वराज की अवधारणा को किस प्रकार प्रभावी रूप से लागू किया जा सकता है। ग्राम विकास, पंचायत सशक्तिकरण, जनभागीदारी और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। राजीव गांधी पंचायतीराज नागौर संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. हरिराम मातवा सहित जिले के पदाधिकारियों ने शिविर में भाग लेकर अपने विचार रखे तथा ग्रामीण स्वराज को मजबूत करने के लिए स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। शिविर में मीनाक्षी नटराजन एआईसीसी प्रभारी तेलंगाना, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रशिक्षण एवं संदेश प्रभारी सचिन राव, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकले, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार, सामाजिक कार्यकर्ता रजनीकांत काड, संगठन पदाधिकारी जितेंद्र कसाना, ग्राम पंचायत विकास योजना विशेषज्ञ सरफ़राज शेख, प्रशिक्षक सुखदेव, सामाजिक कार्यकर्ता इरफान, प्रशिक्षक बलदेव, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन मध्यप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मौना कौरव, सामाजिक कार्यकर्ता शरदराव अरगड़े तथा दिव्य ज्योति मानव सेवा ट्रस्ट के प्रतिनिधि मौजूद रहे।