सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सींवर ने विभिन्न विद्यालयों में प्रिंटर मशीन, अलमारियां भामाशाह बनकर की भेंट गत महिनें में सेवानिवृत हुए प्रधानाध्यापक ने झालावाड़ में हुए स्कूली बच्चों के हादसे को देखते हुए गहरा दुःख प्रकट करते हुए साधारण तरह से सेवानिवृत्त हुए थे
17 Aug 2025

डेगाना उपखड़ के ग्राम डावोली खारी के रहने वाले प्रधानाध्यापक श्रीराम सींवर ने सेवानिवृत्त के बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने गांव में स्थित राजकीय महात्मा गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक इक्कीस हजार की लागत की प्रिंटर मशीन भेंट की। अपनी सेवा देने वाले विद्यालयों में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाजियो की ढाणी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पावा (डीडवाना) में एक- एक अलमारियां भेंट की। सींवर गत दिनों ही बाजियों की ढाणी से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। झालावाड़ स्कूल हादसे के कारण इन्होंने अपना सेवानिवृत्त समारोह बहुत ही साधारण व शालीनता से बिना गाजे बाजे, बिना किसी धूम धड़ाके से ही किया था। सेवानिवृत्त मौके पर गांव में स्थित तेजा बाबा मंदिर में 101 पौधे लगाकर उनकी सेवा, सुरक्षा का जिम्मा लिया गया है।