सेटलमेंट विभाग ने भी माना की रेलवे अधिकारियों ने मनमर्जी से निकाली डेगाना शहर की सीमा में दीवार, जो ट्रैफिक में बन रही बाधा, टीम ने की मार्किंग सेटलमेंट विभाग सहित विभिन्न विभागों की टीमों ने सर्वे के बाद नक्शे के आधार पर रेलवे ने निकाली गलत दीवार पर की मार्किंग, 20 फीट से लेकर 15, 7.50 फीट तक दीवार रेलवे ने निकाली बाहर, तहसीलदार रिपोर्ट भेजेंगे कलक्टर को फिर रेलवे उच्चाधिकारियों को भेजेंगे, जनहित के लिए लगातार उठ रही थी मांग
12 Nov 2025

सेटलमेंट विभाग ने भी माना की रेलवे अधिकारियों ने मनमर्जी से निकाली डेगाना शहर की सीमा में दीवार, जो ट्रैफिक में बन रही बाधा, टीम ने की मार्किंग

डेगाना. डेगाना रेलवे जंक्शन पर आमजन की शहरी सुविधाओं की मुख्य ट्रैफिक अव्यवस्थाओ अन्य दिक्कतों की अनदेखी करते हुए रेलवे के अधिकारियों ने गत वर्षो में अपनी सीमा क्षेत्र से ही बाहर मुख्य सड़क मार्ग की तरफ रेलवे ने दीवार निकाल कर फेंसिंग कर दी थी। इसके बाद मुख्य बाजार की सड़क एकदम संकरी हो गई। आमजन को ट्रैफिक अव्यवस्थाओं, जाम अन्य समस्याओं से परेशान होना पड़ रहा है। लगातार विधायक अजयसिंह किलक ने इस मामले को लेकर बार-बार डीआरएम, जीएम, रेलवे मंत्री, सांसद को अवगत करवाया। मगर, रेलवे अधिकारी यह कहते रहे कि यह हमारी सीमा में दीवार है। इसके बाद विधायक अजयसिंह किलक के निर्देश पर सेंटलमेंट विभाग भू प्रबंध विभाग राज्य सरकार की टीम ने पिछले लगातार कई महिनो से यहां पर मशीनें लगाकर सर्वे किया। सर्वे के बाद पूरी तैयारी करके बुधवार को सेटलमेंट विभाग, राजस्व विभाग से तहसीलदार सतीश कुमार राव, नगर पालिका ईओ जितेंद्र कुमार खीचड़, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन दौलतराम चौधरी सहित पटवारी, आरआई के पूरे लवाजमे के साथ नाप चौक कर दीवार पर मार्किग की। आमजन की भी देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में भीड़ उमड़ गई। आम जनता, यात्रियों, वाहन चालकों सहित ने मुद्दा उठाया कि जब पिछले लंबे वर्षों से देखते आ रहे हैं कि यह दीवार सीमा जो पीछे थी। वह रेलवे के अधिकारियों ने मनमानी करते हुए आगे मुख्य सड़क तक दीवार बना दी। इससे आम जनता के हाल बेहाल है। लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

टीम ने चार मंजिल ऊपर लगाई डिजिटल मशीनें, फिर अन्य मशीन से नक्शे के आधार से मार्क चिन्हित किया:-

सेटलमेंट विभाग भू प्रबंधन विभाग की टीम ने बस स्टैंड के गेस्ट हाउस की चौथी मंजिल से डिजिटल मशीनें लगाई। जहां से पूरा मुख्य सड़क मार्ग, रेलवे जंक्शन व पूरा नक्शा साफ दिखाई दे रहा था। उसके बाद उन्होंने दूसरी मशीन को साथ लेकर पूरी टीम के साथ नागौर रोड़ सुराणा पंप के पास रेलवे की दीवार व पुराने क्वार्टर्स से नाप चौक करते हुए पहले 5 मीटर दूरी पर दीवार रेलवे ने मुख्य सड़क मार्ग की तरफ बनाने पर मार्किग की। इसके बाद ढाई मीटर मधु गेस्ट हाउस के आगे फिर 6.50 मीटर प्राइवेट बस स्टैंड के आगे उसके बाद अलग-अलग दूरी के हिसाब से  रेलवे जंक्शन मुख्य गेट, पुराने गेट नाले तक नाप चौक कर चिन्हित मार्किग की। इस हिसाब से पूरी तरह से रेलवे की यह दीवार डेगाना शहर की मुख्य सड़क मार्ग में बना दी गई। जो बिल्कुल नियमानुसार रेलवे के अधिकारियों ने गलत बनाई है। 

सेटलमेंट विभाग ने भी माना की रेलवे अधिकारियों ने मनमर्जी से निकाली डेगाना शहर की सीमा में दीवार, जो ट्रैफिक में बन रही बाधा, टीम ने की मार्किंग

इससे यह सेटलमेंट विभाग की टीम के नक्शे, सर्वे से साबित हो गया।

सेटलमेंट विभाग ने माना रेलवे को 45 बीघा भूमि का अलॉटमेंट, 6 बीघा भूमि मौके पर ज्यादा:-

सेंटलमेट विभाग की टीम ने पूरा सर्वे कर  रेलवे जंक्शन के नाम से राजस्व विभाग की ओर से आवंटित जमीन मौके पर निर्माणाधीन रेलवे जंक्शन, क्वार्टर्स अन्य पूरी जगह का नक्शा तैयार किया। जिसमें नाप चौक करते हुए बताया गया की रेलवे को डेगाना रेलवे जंक्शन पर 45 बीघा भूमिका अलॉटमेंट सरकार की ओर से किया गया था। मौके पर अभी वर्तमान में रेलवे के पास 6 बीघा जमीन अधिक है। जो राज्य सरकार राजस्व विभाग डेगाना के अधीन है। इसके लिए लगातार आमजन, जनप्रतिनिधियों की ओर से मांग उठने के बाद सेटलमेंट विभाग की टीम ने पूरा इसका पुराना रिकॉर्ड, नक्शा, जगह को खंगाला। जिसमें यह 6 बीघा जमीन का पूरा मामला सामने आया है। विभाग ने बताया कि यह जमीन रेलवे ने दीवार आगे खींची है, इसी में है जो बिल्कुल नियमानुसार गलत है।

क्या है, सेंटलमेंट विभाग, लंबे समय से चली कवायद:- 

सेटलमेंट विभाग, जिसे भू-प्रबंध विभाग भी कहते हैं। भूमि से संबंधित रिकॉर्ड को सही करने, सर्वेक्षण करने और अद्यतन करने का काम करता है। यह विभाग किसी भी भूमि के सटीक दस्तावेज, जैसे कि जमाबंदी नकल और नए नक्शे, प्रदान करता है। ताकि भूमि संबंधी विवाद कम हों। भूमि की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध हो। यह सुनिश्चित करता है कि भूमि के रिकॉर्ड में हर समय सही जानकारी हो, जो कि औद्योगिकरण और शहरीकरण के कारण महत्वपूर्ण हो गया है।

तहसीलदार का कहना:- 

लंबे समय से दीवार का मुद्दा चल रहा है। इसके लिए सेटलमेंट विभाग की टीम ने पिछले कई महीनों से इस सर्वे किया पूरा दौरा किया। तैयार नक्शा, रिपोर्ट के आधार पर आज मौके पर दीवार को ऊपर जहां-जहां दीवार सड़क मार्ग की ओर आ रही है, मार्किंग की गई। पूरी रिपोर्ट बनाकर जिला कलक्टर को भेजेंगे। बाद रेलवे के उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। उसके आधार पर ही जो जमीन उनको 45 बीघा ही अलॉटमेंट है 6 बीघा मौके पर रेलवे के पास ज्यादा है। उसके आधार पर उच्चाधिकारी फैसला करेंगे।- सतीश कुमार राव तहसीलदार (डेगाना)