सुनील भाटी को RAS परीक्षा में 181वीं रैंक मिली,डेगाना में परिजनों और शहरवासियों ने किया स्वागत
17 Oct 2025

सुनील भाटी को RAS परीक्षा में 181वीं रैंक मिली,डेगाना में परिजनों और शहरवासियों ने किया स्वागत

डेगाना शहर के टंकीपुरा निवासी सुनील भाटी ने आरएएस परीक्षा 2023 में 181वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि पर उनके निवास स्थान पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें सम्मानित किया।आज सुनील भाटी के परिवार और क्षेत्रवासियों ने उनके घर पहुंचकर मारवाड़ी परंपरा से उनका स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक बंधुओं ने उन्हें बधाई दी और समाज का नाम रोशन करने के लिए आभार व्यक्त किया।रामजीराम ने बताया कि आरएएस परीक्षा में चयनित सुनील भाटी वर्तमान में अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। उनके पिताजी जलदाय विभाग में कार्यरत हैं, जबकि माताजी गृहिणी हैं। उनकी धर्मपत्नी शिप्रा भाटी भी वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।सुनील भाटी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई, गुरुजनों और अपनी पत्नी के विशेष सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर कोई भी व्यक्ति अपने मुकाम को प्राप्त कर सकता है।इस अवसर पर उन्होंने युवा पीढ़ी को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उस पथ पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने नशा मुक्ति का संदेश भी दिया। इस मौके पर उनके बड़े भाई सुरेश कुमार माली, किशन मारोठिया, सुरेश माली, कमल किशोर भाटी, डॉ. ओमप्रकाश भाटी, रमजीराम और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।