सायर देवी चौधरी स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता 20 से होगी दो दिवसीय होगी प्रतियोगिता, तैयारियां जोरों पर
16 Jan 2026
रिपोर्टर: हरिराम गुर्जर
डेगाना. कस्बे के दशहरा मैदान में सायर देवी चौधरी स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 20 व 21 जनवरी दो दिवसीय किया जाएगा। आयोजक पार्षद व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए एंट्री पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों को 19 जनवरी शाम 5 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। विजेता टीम को 21 हजार व 11 हजार उप विजेता को पुरस्कार दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है।






