सांजू में लोकेन्द्रसिंह ढाका की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन:- रक्तदान मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा दान, इसलिए हर व्यक्ति को जीवन में रक्तदान करना चाहिए: बांगड़ा 421 यूनिट संग्रहण, संत रामप्रसाद महाराज सहित अधिकारियों ने किया अवलोकन, 5 ब्लड बेंको नें किया रक्त संग्रहण
21 Jan 2026

सांजू में लोकेन्द्रसिंह ढाका की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन:-

डेगाना. 

सांजू कस्बे में सड़क दुघर्टना में जान गंवाने वाले युवा समाजसेवी लोकेंद्रसिंह ढाका की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शिविर में 421 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। युवाओं, महिलाओं सहित अधिकारियों कर्मचारियों सहित लोगों में जबरदस्त रक्तदान करने के प्रति उत्साह नजर आया। सुबह से शाम तक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उमड़े। शुभारंभ पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा, राजीव गांधी संगठन प्रदेश महासचिव हिमांशु ढाका हरसौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा, पार्षद गिरधारी मुंडेल, पालिकाध्यक्ष तेजपाल मिर्धा कुचेरा, कांग्रेस नेता कार्तिक चौधरी, सीताराम बिन्दा, भाजपा नेता शिवजी देशवाल, किशोर बिन्दा, हारून रशीद सहित मौजूद रहे। शिविर में नागौर सीएमएचओ डॉ. जेके सैनी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. रामकिशोर सारण, डॉ. अमित चौधरी, तहसीलदार राधिका चौधरी सहित अधिकारियों ने अवलोकन किया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. रामकिशोर सारण व संत रामप्रसाद महाराज सहित अनेक संतों ने भी रक्तदान कर विशेष प्रेरणा दी। 

सांजू में लोकेन्द्रसिंह ढाका की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन:-

5 ब्लड बैंकों की टीम 421 यूनिट संग्रहण हुआ:- 

आयोजक टीम प्रमुख देवाराम ढाका बामणा ने बताया कि रक्त संग्रह के लिए कुल 5 ब्लड बैंकों में एसएमएम ब्लड बैंक जयपुर, जेएलएन ब्लड बैंक अजमेर, जनाना ब्लड बैंक अजमेर, लाइफ लाइन ब्लड बैंक नागौर सहित टीमें मौजूद रहीं।  

421 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन का सबसे बड़ा दान है, प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपने जीवन में नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, जिससे जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सके। इस मौके पर भवानीसिंह कालवी, कर्नल गोपालसिंह कालवी, 

समाजसेवी किशोर कुमार मोरडा, पुरखाराम कागट, खींयाराम कागट,  राधाकिशन कागट, संग्रामसिंह सोहु, देवाराम ढाका, मंशीराम खिलेरी, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश ढाका, प्रहलाद कड़वा, रामाकिशन मोरडा, रामदेव बुरानिया, राजेंद्र गुर्जर बामणा, गजेंद्रसिंह किरड़़, गजेंद्र सारण, महेंद्र भींचर, मोतीराम गोदारा, रामदेव सोहू सहित रक्तदान करने वाले लोग उपस्थित रहे।