सरस्वती बाल निकेतन स्कूल डेगाना गांव में 12 अप्रैल को स्कूटी वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह होगा आयोजित विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा व 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान
10 Apr 2026

सरस्वती बाल निकेतन स्कूल डेगाना गांव में 12 अप्रैल को स्कूटी वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह होगा आयोजित

डेगाना. सरस्वती बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय डेगाना गांव में 12 अप्रैल रविवार को स्कूटी वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम विद्यालय परिसर में सुबह 9:15 बजे शुरू होगा। डायरेक्टर विशाल किलक‌‌ पुन्दलौता व सचिव रतना चौधरी पूर्व सरपंच एवं सरपंच संघ अध्यक्ष ने बताया कि आयोजित हुई विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे। साथ ही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षाओं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में अभिभावकों व क्षेत्रवासियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अजयसिंह किलक शिरकत करेंगे। कार्यक्रम संत सानिध्य में आयोजित होगा, जिसमें हेतमराम महाराज व नेमीराम महाराज, अमरदास महाराज, महंत जयारामगिरि महाराज व सीताराम गिरि महाराज की भी विशेष उपस्थिति रहेगी।

समारोह में प्रशासनिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई अधिकारी व गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। जिसमें विशिष्ट अतिथि मोहन चौधरी (एसडीएम, डेगाना), जयप्रकाश बेनीवाल (डीएसपी, डेगाना), सतीश कुमार राव (तहसीलदार, डेगाना), कुशल चौधरी (आरएएस), विक्रम सिंह खिड़िया (आरएएस), रिछपाल गोदारा (आरएएस), प्रहलाद ढाका, दयालराम ढाका (आरएएस), रामलाल भाटी (आरएएस), मनीष गहलोत (आरएएस), विनय मोहन (आरपीएस), कमल चौधरी (आरएएस), सुनील मुण्डेल (आरपीएस), सुशील कुमार बेड़ा, निकिता राठौड़ (आरएएस), संजय कुमार भांबू (आरएएस), रुपाराम धूण सीडीपीओ, हनुमान सारण, सहीराम गोलिया, नवरत्न रामावत, डॉ. चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली (प्रोफेसर, एग्री. बीकानेर) भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी आकर्षण का केंद्र:- 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों के लिए स्नेहभोज की व्यवस्था भी की गई है। विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के समस्त अभिभावकों, पूर्व विद्यार्थियों व आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने का आह्वान किया है।