संभागीय आयुक्त अजमेर से मिला डेगाना क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल संभागीय आयुक्त का क्षत्रिय सेवा समिति डेगाना की ओर से किया स्वागत सम्मान
09 Sep 2025

संभागीय आयुक्त अजमेर से मिला डेगाना क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल

डेगाना.संभागीय आयुक्त अजमेर शक्तिसिंह राठौड़ से मंगलवार को प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में डेगाना क्षत्रिय सेवा समिति तहसील अध्यक्ष अजीतसिंह चांदारुण के नेतृत्व में भंवरसिंह झगड़वास, दौलतसिंह शेखावत, शौभागसिंह झगड़वास, रघुवीरसिंह मोरसर, संजयसिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय सेवा समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहें। इस मौके पर संभागीय आयुक्त को विभिन्न समस्याएं व मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर संभाग आयुक्त लगने पर समिति की ओर से उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर मालाएं पहनांकर स्वागत सम्मान किया गया।