संतो ने धर्म व गौसेवा को मनुष्य का परम धर्म बताया ग्राम राजापुरा में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव
30 Jan 2026

संतो ने धर्म व गौसेवा को मनुष्य का परम  धर्म बताया  ग्राम राजापुरा में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव

डेगाना. 

श्रीभगवत कथा का आयोजन 

राजापुरा गांव में ठाकुर जी महाराज के प्रांगण में कथा का आयोजन चल रहा है।  जिसमें पंडित रघुवीर प्रसाद महाराज के  मुखारविंद से लगातार श्रीमद्भागवत कथा हो रही है। शुक्रवार को श्रीकृष्ण का विवाह की झांकी के माध्यम से बड़े हर्षोल्लास के साथ के पर्व मनाया गया। सभी ग्रामवासियों ने बढ़चढ़ कर कन्यादान किया। इस अवसर पर खारड़िया धाम के संत बंशीलाल महाराज व फिरोजपुरा रामधाम से सती सोहनी बाई महाराज ने प्रवचन दिए। इस अवसर पर संतो ने धर्म और गौसेवा मनुष्य का परम धर्म बताया।  इस अवसर पर देवीदान चारण, मोहनराम, बलदेवरम, छैलुसिंह, द्वारका प्रसाद, ओमप्रकाश वैष्णव सहित ने सभी संतो का स्वागत किया। जितेन्द चारण ने बताया  कि कथा का शनिवार को अंतिम दिवस है, जिसमें समापन होगा। रविवार को हवन- यज्ञ होगा। इसके बाद झांकियों के साथ  शोभायात्रा के साथ समापन होगा।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा ने कहा कि बजट में कटौती कर केंद्र का हिस्सा 90 प्रतिशत से घटाकर 60 प्रतिशत करने और राज्यों पर 40 प्रतिशत का बोझ डालने का विरोध किया जा रहा है। मनरेगा बचाओ जिला प्रभारी डॉ. हरिराम मातवा ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी को लेकर कांग्रेस पूरे देश में मनरेगा के तहत 400 प्रतिदिन की न्यूनतम मजदूरी की माँग कर रही है। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी मुंडेल ने कहा कि काम का अधिकार के नए कानून में रोजगार की 'गारंटी' को कमजोर कर इसे 'विवेकाधीन' बनाने पर आपत्ति जताई जा रही है। इस मौके पर बताया गया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में जिले में सर्वाधिक चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों का केंद्र सरकार के खिलाफ जो आक्रोश और गुस्सा उसको लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर शिक्षाविद् देवकरण डारा, पूनाराम गोदारा, भागीरथ डोडवाडिया, छोटूराम गुगडवाल, शिम्भू शर्मा, गजेंद्र सारण, खेमाराम खंगवाल, गजेन्द्रसिंह किरड़, संजयसिंह सिसोदिया, गनी मोहम्मद, रामनिवास कसवां, राजेश सारण, योगेश थारोल, नाथूराम पलिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। 

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित:- 

कांग्रेस कार्यालय में इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर महात्मा गांधी के जीवन के बारे में भी कार्यकर्ताओं को बताया गया।