श्री विनायक सेवा समिति डेगाना सदैव 36 कौम के साथ मानवता एवं सामाजिक क्षेत्र के विकास में करेगी तत्परता से काम श्री विनायक सेवा समिति डेगाना की कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित
01 Sep 2025

श्री विनायक सेवा समिति डेगाना सदैव 36 कौम के साथ मानवता एवं सामाजिक क्षेत्र के विकास में करेगी तत्परता से काम

डेगाना. शहर के सांजू रोड़ पर स्थित मूलसिंह की होटल में रविवार रात्रि को श्री विनायक सेवा समिति डेगाना कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रणजीतसिंह मिरगानेणी ने की। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् एवं समिति कोषाध्यक्ष बहादुरसिंह सुदरी का समिति की ओर से शिक्षक के रूप में सेवानिवृत्ती व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं समिति में भी मानवता, समाजसेवा व विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में जुड़ाव के कार्य करने पर सम्मान किया गया। स्मृति चिन्ह व मारवाड़ी परंपरा से साफा बंधन कर मालाएं पहंनाकर स्वागत- सम्मान किया गया। इस मौके पर विनायक सेवा समिति के पोस्टर का भी प्रदर्शन कर विमोचन किया। समिति के अध्यक्ष रणजीतसिंह मिरगानेणी ने कहा कि समिति सदैव 36 कौम के लिए सेवा कार्यों के लिए प्रयासरत रहेंगी। मानवता एवं सामाजिक के क्षेत्रों के विकास में समिति हमेशा बढ़- चढ़कर भाग ले रहीं है। कार्यकारिणी बैठक में समिति के घनश्यामसिंह डोटोलाई ने समिति की रूपरेखा, संचालन, सेवाओं, सामाजिक क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान, हमेशा प्रत्येक कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाने की रूपरेखा के विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर सचिव मनोहरसिंह भारली, सदस्य भंवरसिंह झगड़वास, शिक्षाविद् घनश्यामसिंह डोटोलाई, मुकेशसिंह शेखावत, महेंद्रसिंह बरसुना, हनुमानसिंह जालसू नानक, महेंद्रसिंह मांडल जोधा, किशनसिंह आंतरोली कलां, मूलसिंह जोधा जालसू नानक, शैतानसिंह खातोलाई, लक्ष्मणसिंह पालियास, बहादुरसिंह पलियास, जयपालसिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे। शिक्षाविद् बहादुरसिंह सुंदरी ने राजकीय सेवा में 40 वर्ष गौरवपूर्ण सम्पूर्ण कर सरकारी सेवाएं प्रदान की। समस्त विभागीय कार्य बड़ी पारदर्शिता पक्षपात रहित पूर्ण किए। इस अवसर पर बहादुरसिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।