डेगाना नारायणी माता के आशीर्वाद और सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ निरंतर सक्रिय श्री नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गहलोत का जन्मदिन आज देशभर में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुनील गहलोत को ढेरों शुभकामनाएँ देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। श्री नारायणी सेना महाराष्ट्र के प्रभारी सुखदेव विक्रम सेन धुवरिया मिडिया प्रभारी भावेश सेन व शुशील सेन ने कहा की देश के विभिन्न राज्यों में नारायणी सेना के कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा, गौ-सेवा, पर्यावरण संरक्षण और युवा जागरूकता जैसे कार्यक्रम आयोजित कर इस विशेष अवसर को यादगार बनाया। कई स्थानों पर पौधारोपण एवं जरूरतमंदों को भोजन वितरण के कार्यक्रम हुए। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि सुनील गहलोत के नेतृत्व में नारायणी सेना ने सामाजिक और धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन से संगठन ने कई नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं और युवाओं को समाजसेवा की ओर प्रेरित किया है।कार्यकर्ताओं ने नारायणी माता के चरणों में प्रार्थना की कि सुनील जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और समाजहित के लिए निरंतर ऊर्जा प्राप्त हो।






