डेगाना. शहर के झगड़वास में स्थित चारभुजा मंदिर के सामने चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। समाजसेवी भंवरसिंह झगड़वास ने बताया कि महोत्सव में लगातार विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सैकड़ो की संख्या में महिलाएं सहित आसपास के लोग कथा सुनने उमड़ रहे हैं। इस मौके पर विभिन्न प्रकार की बच्चों ने नयनाभिराम झांकियों के रूप में सजधज कर सभी को आकर्षित किया। इस मौके पर झांकियां की पूजा- अर्चना भी की गई। कथा में पहुंचे अतिथि के रूप में पूर्व पालिकाध्यक्ष राधाकिशन बिन्दा, पालिका प्रतिपक्ष नेता रामचन्द्र डुडी, समाजसेवी भंवरसिह झगड़वास, युवा नेता पवन बिंदा, भंवरसिह थानेदार, राजेन्द्रसिंह सहित का कथावाचक अवधेश महाराज वृन्दावन मेहन्दीपुर बालाजी ने दुपट्टा पहंनाकर मालाएं पहंनाकर स्वागत- सम्मान किया।






