शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है, जिसके माध्यम से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है- भांभू शिवा कॉलेज में स्थित सांवरिया सेठ एकेडमी कोचिंग में नवचयनित आरएएस सेवा प्रतिभाओं का सम्मान समारोह एवं सेमीनार आयोजित
15 Nov 2025

शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है, जिसके माध्यम से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है- भांभू

डेगाना. शहर के अस्पताल चौराहे पर स्थित शिवा कॉलेज परिसर में संचालित सांवरिया सेठ एकेडमी कोचिंग में शनिवार को नवचयनित क्षेत्र की आरएएस सेवा की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह एवं सेमीनार का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि नवचयनित आरएएस संजय कुमार भांभू गौरेडी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता अर्जित करने के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन सबसे जरूरी है। उन्होंने बताया कि पटवारी रहते हुए उन्होंने आरएएस सेवा की तैयारी की। पहले ही प्रयास में उनका चयन हो गया। गांव- ढाणी से निकलने वाले युवाओं को हमेशा एक लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए तैयारी करने की जरूरत है। अध्यक्षता करते हुए नवचयनित आरएएस मनीष गहलोत ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिससे सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए ग्रामीण प्रवेश के विद्यार्थियों को विभिन्न सेवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लिए जी जान से तैयारी करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डेगाना अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा ने कहा कि डेगाना क्षेत्र से पूरे राजस्थान लेवल पर सबसे ज्यादा आरएएस सेवा में प्रतिभाओं का चयन हुआ। यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अब लगातार यहां के युवा तैयारी कर विभिन्न सेवाओं में अपना डंका बजा रहे हैं। 

शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है, जिसके माध्यम से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है- भांभू

वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गुर्जर ने कहा कि

तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को हमेशा टारगेट की ओर ध्यान देना होगा। चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो, जिसमें आगे बढ़ना चाहते हैं। उसके लिए रात दिन मेहनत करें। सपने देखें और टारगेट पर निशान साधेंगे तो सफलता एक दिन अवश्य मिलेंगी। सम्मान समारोह एवं सेमीनार का विधिवत् शुभारंभ हुआ। अतिथियों का मारवाड़ी परंपरा से स्वागत सम्मान तिलक लगाकर किया गया। इस मौके पर नव चयनित आरएएस संजय भांभू गौरेडी, आरएएस मनीष गहलोत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा, सांवरिया सेठ एकेडमी कोचिंग डायरेक्टर दशरथ चारण, शिवा कॉलेज डेगाना निदेशक चेनाराम कटारिया, समीर खान, योगेश थारोल सहित बड़ी संख्या में तैयारी करने वाले युवा, शहरवासी व लोग मौजूद रहे।