डेगाना। शहर के सदर बाजार स्थित वैंकेटेश सत्यनारायण मंदिर में चल रहे झूलोत्सव महोत्सव में सोमवार रात्रि को भी कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मंदिर में फूलों के झूलो में ठाकुर जी का नित्य श्रंगार कर ठाकुर जी को सजे-धजे पालने में बिठाकर झूला झुलाया गया। मंदिर व्यस्थापक बैद्यनाथ करवा ने जानकारी देकर बताया कि 21 दिनों तक सावन मास के झूलोत्सव का आयोजन होगा। झूलोत्सव का आयोजन 16 अगस्त तक चलेगा। इस समारोह में शाम 8 बजे से 11 बजे तक महिलाएं व पुरुष मंदिर में आकर ठाकुर जी के समक्ष एक से एक बढ़कर भजनों की प्रस्तुति देते है। मंदिर में आकर ठाकुर जी को झूला झुलाते है। मंदिर में भजनों का लाभ ले रहे है। श्रदालु राकेश करवा ने बताया कि झूलोत्सव में प्रतिदिन शाम 8 बजे से 11 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है। जिसमे महिलाएं श्याम पीछा छोड़ राधे रानी ....थाली भरकर लाई रे खिचड़ो भजन गाकर ठाकुर को रिझाते है।सुमित्रा सारडा ने बताया की मंगलवार को महिलाओ ने सातुड़ी तीज का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। सुबह से मंदिर में महिलाओ की भीड़ उमड़ पड़ी।महिलाओ ने तीज के अवसर पर सज धज कर मंदिर जाकर ठाकुर जी को झूला झुलाया गया।महिलाओ ने अपने घरों में व पार्क में लगे झूलो में झूलने का लुप्त उठाया।श्याम मंदिर में सुबह से महिलाओ की भीड़ उमड़ पड़ी।महिलाओ में झूला झूलने की होड़ से मची।इस अवसर पर सुमित्रा सारडा,मंजू चितलांगिया,राधिका चितलांगिया, निर्मला करवा,सुनीता जाजू,विजयलक्ष्मी सारडा, सहित महिलाए मौजूद थी।






