डेगाना.
शहर के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झगड़वास में राज्य सरकार के निर्देशानुसार मेगा पीटीएम का आयोजन हुआ। विद्यालय में प्रखर राजस्थान के अन्तर्गत विद्यार्थियों को प्रगति पर विस्तृत चर्चा के लिए मेगा पीटीएम अभिभावकों का आयोजन हुआ। जिसमें एसएमसी एसडीएमसी सदस्यों के साथ ने विद्यार्थियों की प्रगति को जाना। विद्यालय में विधायक द्वारा मनोनीत सदस्य जेठाराम प्रजापत सहित ने विद्यालय का निरीक्षण किया। पीएमश्री योजना अन्तर्गत कक्षा 1 से 5 में अध्ययनरत 63 विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में शिक्षण अभिगम सामग्री का वितरण किया गया। दोपहर में कृष्ण भोज" का शानदार आयोजन हुआ जिसमें खोर-पूरी व सब्जी शामिल थे।
इस मौके पर संस्था प्रधान भंवरलाल लोमरोड, गद्रेसिंह राठौड़ मोहब्बत सिंह राठौड़, सोहनी चौयल, रेणुका रोलन, शिवदान राम, सुरेन्द्र कौर बेड़ा, मान कंवर तक, मनोहरराम कड़वा सहित उपस्थित रहे।






