वार्ड 23 को मिली सौगात:- विधायक किलक के प्रयासों से जल जीवन मिशन के तहत पुनः जुड़ा नहरी पानी, वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान वार्डवासियों ने विधायक, पार्षद सहित पदाधिकारियों का किया स्वागत समारोह
12 Jan 2026

वार्ड 23 को मिली सौगात:-  विधायक किलक के प्रयासों से जल जीवन मिशन के तहत पुनः जुड़ा नहरी पानी, वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान

डेगाना. डेगाना विधायक अजयसिंह किलक नगरपालिका क्षेत्र के सोमवार को दौरे पर रहें। इस मौके पर वार्ड संख्या 23 की पार्षद चौथी देवी कसवां एवं समस्त वार्डवासियों ने विधायक किलक का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक अजयसिंह किलक ने वार्डवासियों को एक बहुप्रतीक्षित व ऐतिहासिक सौगात प्रदान की। वार्ड संख्या 23 पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से नहरी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। लंबे समय से जल कनेक्शन बाधित होने के कारण आमजन को पीने के पानी के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक किलक के हस्तक्षेप, सतत प्रयास एवं प्रभावी पहल से अब जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत वार्ड का नहरी जल कनेक्शन पुनः जोड़ा गया, जिससे शुद्ध एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकी है। विधायक अजय सिंह किलक ने इस अवसर पर कहा कि “पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा हर नागरिक का अधिकार है और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक भी स्वच्छ और सुरक्षित जल पहुंचे।”उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य केवल नल कनेक्शन देना नहीं, बल्कि प्रत्येक घर तक निरंतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण जल पहुंचाना है। वार्ड 23 में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम में नगर व क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राधाकिशन बिंदा, मंडल सदस्य सुखराम धूण, नेता प्रतिपक्ष रामचंद्र डूडी, पूर्व पार्षद भंवरलाल धोजक, प्रधानाचार्य राजाराम चौहान, श्रवण कस्वां, ओमप्रकाश चौहान, चन्दनमल अध्यापक, रामनिवास मुंडेल, आदित्य चौहान, प्रेमकुमार चौहान अध्यापक, कैलाश, मुन्नीलाल, कमल, किशनसिंह सहित जलदाय विभाग के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। सभी वार्डवासियों ने विधायक अजयसिंह किलक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व, संकल्प और संवेदनशीलता से ही वर्षों से लंबित समस्या का समाधान संभव हो पाया। पार्षद चौथी देवी ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह सौगात वार्ड के लिए वरदान साबित होगी और आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार लाएगी। कार्यक्रम का समापन विकास के प्रति सकारात्मक विश्वास और नई आशा के साथ हुआ। वार्डवासियों ने कहा कि ऐसे जनहितकारी, संवेदनशील और विकासोन्मुखी प्रयास ही क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक ले जाते हैं। विधायक अजयसिंह किलक का वार्डवासियों ने हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।