वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन डेगाना क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण यात्रियों के लिए ऐतिहासिक ट्रेन साबित होगी: किलक वंदे भारत ट्रेन स्वागत सम्मान में उमड़ पड़े डेगाना क्षेत्रवासी, वंदे भारत ट्रेन का डेगाना में हुआ ठहराव, हरी झंडी दिखाकर विधायक ने किया रवाना, ढोल- बाजों के साथ उमंग उत्साह, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
25 Sep 2025
रिपोर्टर : राकेश करवा
डेगाना. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का डेगाना रेलवे जंक्शन पर गुरुवार शाम पहली बार आने पर व ठहराव को लेकर लोगों का जोश व उत्साह देखने उमड़ा। डेगाना रेलवे जंक्शन पर ट्रेन को पहुंचने पर डेगाना विधायक अजयसिंह किलक, पूर्व सांसद गोपालसिंह ईडवा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राधाकिशन बिंदा, एसडीएम मोहन चौधरी, तहसीलदार सतीश कुमार राव, सीआई हरीश कुमार सांखला सहित ने हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी। रेलवे प्रशासन की ओर से जंक्शन पर विशेष ट्रेन स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।






