लेखक चौधरी की संपूर्ण शारीरिक शिक्षा एवं खेल पुस्तक का केंद्रीय मंत्री ने किया विमोचन ग्रामीण प्रतिभा के धनी गांव रामसरी निवासी लेखक व सरकारी शिक्षक चौधरी की पुस्तक में विभिन्न विषयों पर किया फोक्स
02 Jan 2026

लेखक चौधरी की संपूर्ण शारीरिक शिक्षा एवं खेल पुस्तक का केंद्रीय मंत्री ने किया विमोचन

डेगाना. ग्रामीण प्रतिभा के धनी गांव रामसरी निवासी सरकारी शिक्षक एवं लेखक निखिल चौधरी की पुस्तक संपूर्ण शारीरिक शिक्षा एवं खेल पुस्तक की इन दिनों काफी चर्चा में है। पुस्तक का केंद्रीय कानून मंत्री अर्जूनराम मेघवाल ने शुक्रवार को विमोचन किया। ग्राम रामसरी निवासी राजस्थान पुलिस डीएसपी भूराराम खिलेरी के बेटे लेखक निखिल चौधरी की पुस्तक में विभिन्न विषयों पर फोक्स किया गया। पुस्तक विशेष करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जूनराम मेघवाल ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा ने एक अच्छी पुस्तक का तैयार की है। जिससे सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को लाभ मिलेगा, उन्होंने शुभकामनाएं भी दी।