डेगाना.
नागौर जिले के डेगाना ब्लॉक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम परामर्शदाता डॉ. सुधांश खत्री द्वारा उप जिला अस्पताल डेगाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुड़ी कलां का पर्यवेक्षणीय भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान डॉ. खत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों को के अंतर्गत वर्तमान प्राथमिकताओं से अवगत कराया तथा टीबी निदान की स्थिति एवं वर्तमान में उपचाररत टीबी रोगियों की समीक्षा की। चिकित्सकों के साथ ट्यूबरकुलोसिस प्रिवेंशन थैरेपी तथा डिफरेंशिएटेड टीबी केयर पर विस्तृत चर्चा की गई, ताकि उच्च जोखिम समूहों तक समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ सुनिश्चित की जा सकें। इस भ्रमण के दौरान केंद्रीय टीबी प्रभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार नथावड़ी एवं नृसिंह बासनी गांव में रोगी सत्यापन रोगी भ्रमण भी किया गया। जिससे जमीनी स्तर पर उपचार की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। इस अवसर पर ब्लॉक स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कैलाश डूकिया ने बताया की उप जिला चिकित्सालय डेगाना में चिकित्सक डॉ. अश्विनी लोमरोड़ व
डॉ. जगदम्बेसिंह राठौड़ के साथ बैठक की गई। डेगाना की लैब में लगी सीबीनाट मशीन का भी सुपरवीजन किया गया। लैब टेक्निशियन झूमरराम, महिपाल सिंह उपस्थित रहे। वहीं खुड़ी कलां में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. जयपाल मंडा व डॉ. सचिन गुर्जर से कार्यक्रम की प्रगति, चुनौतियों एवं सुधारात्मक बिंदुओं पर चर्चा हुई। यह भ्रमण डीआर-टीबी समन्वयक जिला क्षय निवारण केन्द्र नागौर सुनील हर्ष, कैलाश भाकल के सहयोग से संपन्न हुआ। डॉ. खत्री ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए टीबी उन्मूलन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सतत निगरानी, गुणवत्ता आधारित देखभाल एवं प्रभावी समन्वय पर विशेष बल दिया।






