रामसयी गांव के बुडाणियां ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तलवारबाजी प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन खिलाड़ी बुडाणियां कर रहा है ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टीम का प्रतिनिधित्व, ग्रामीणों में खुशी की लहर
02 Nov 2025
रिपोर्टर: हरिराम गुर्जर
डेगाना. ग्राम रामसरी के निवासी प्रवीण बुडाणियां पुत्र दुर्गाराम रामसरी लगातार ऑल इंडिया स्तर पर तलवारबाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कैलेंडर- 2025-26 तलवारबाजी की प्रतियोगिता में प्रवीण बुडाणियां ने लगातार दुसरी बार नेशनल लेवल ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तलवारबाजी प्रतियोगिता जो अमृतसर में डा.भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधत्व कर रहा है। तलवारबाजी खेल में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर भाग लेने वाला डेगाना एवं नागौर जिले का एकमात्र पहला खिलाड़ी है। उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर गांव रामसरी सहित डेगाना क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने खिलाड़ी का हौंसला अफजाई की।






