राना इंटरनेशनल स्कूल डेगाना का सीबीएसई में दबदबा, टापर धनश्री का सपना डॉक्टर, दूसरे स्थान पर रहे अवनीश चौधरी का लक्ष्य आईआईटी करके आईएएस टॉप-3 में तीनों विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक किए हासिल, 14 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान
16 Apr 2026

राना इंटरनेशनल स्कूल डेगाना का सीबीएसई में दबदबा, टापर धनश्री का सपना डॉक्टर, दूसरे स्थान पर रहे

डेगाना. उपखंड क्षेत्र के राना इंटरनेशनल स्कूल का इस बार सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। बुधवार को घोषित परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।

विद्यालय की छात्रा धनश्री चौधरी ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। धनश्री के पिता पूनाराम चौधरी हैं और वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं। द्वितीय स्थान पर अवनीश चौधरी रहे, जिन्होंने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अवनीश के पिता एवं माता डॉ. अमित चौधरी व डॉ. धनश्री चौधरी हैं। उनका लक्ष्य आईआईटी से पढ़ाई कर भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस में जाना है। तृतीय स्थान पर रक्षिता चौधरी ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्थान प्राप्त किया। रक्षित का लक्ष्य भी डॉक्टर बनना है। पिता सुखराम चौधरी। विद्यालय के परिणाम की खास बात यह रही कि टॉप-3 में शामिल तीनों विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं कुल 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के डायरेक्टर रामचंद्र जाजुंदा ने बताया कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसका परिणाम हर वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में देखने को मिलता है।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जताई। विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा और विद्यार्थियों का माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर मजबूत नेतृत्व को चुनने की अपील की, ताकि संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय युवाओं की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही। इस मौके पर महेंद्रसिंह नून्द, मुकेश नेहरा, दुर्गाराम नेहरा, महावीरसिंह राठौड़, मदनसिंह राठौड़, जोराराम बाबल, बजरंग दास वैष्णव, मुकेशसिंह राठौड़, लक्ष्मण दास वैष्णव, प्रभु दास वैष्णव, गंगाराम मेघवाल, रामचंद्र मेघवाल सहित अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसंपर्क अभियान के बाद क्षेत्र में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर माहौल और अधिक सक्रिय हो गया है। मनीष व्यास की बढ़ती सक्रियता और युवाओं का समर्थन इस मुकाबले को दिलचस्प बना रहा है।