राना इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई बोर्ड परिणाम उत्कृष्ट, वीर हनुमान सोनी बनें टॉपर विभिन्न प्रतिभाओं ने लहराया परचम
14 May 2026

राना इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई बोर्ड परिणाम उत्कृष्ट, वीर हनुमान सोनी बनें टॉपर

डेगाना.

राना इंटरनेशनल स्कूल डेगाना का 12 वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के छात्र वीर हनुमान सोनी ने 12 वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वीर हनुमान सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधन, माता-पिता, गुरुजनों एवं नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य भविष्य में डॉक्टर बनकर समाजसेवा करना है। वीर हनुमान सोनी के पिता का नाम प्रकाशचंद सोनी है। राना इंटरनेशनल स्कूल डायरेक्टर रामचंद्र जाजूंदा ने बताया कि विद्यालय की प्रतिभाओं ने इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि चाहे 10वीं बोर्ड परीक्षा हो या 12वीं बोर्ड परीक्षा, विद्यालय के विद्यार्थियों ने लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के समर्पित स्टाफ, विद्यार्थियों की मेहनत एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।