डेगाना। राजस्थान प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन का अजमेर शाखा की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। डेगाना शाखा के सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण समारोह में लिया भाग। डेगाना अध्यक्ष सुनिता जाजू व सचिव सुमित्रा सारड़ा ने बताया इस कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन 6 अप्रेल सोमवार को मितल मॉल अजमेर में हुआ।जिसमे नवीन शाखा डेगाना के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।शपथ ग्रहण होने के बाद सभी पदाधिकारियों का अजमेर शाखा की ओर दुपटा पहनाकर स्वागत किया गया। जिसमे डेगाना शाखा ने भी भाग लिया। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज सेवा और संस्कार ही घरोवर है। इस सभा में राष्ट्र अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष सचिव एवं 30 जगहो की शाखा ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका हैड़ा, सचिव रागिनी खण्डेलवाल कोषाध्यक्ष सुनिता बढ़ाया मौजूद थी। अजमेर शाखा की ओर से शानदार आयोजन करने पर डेगाना शाखा की पूरी टीम की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर डेगाना शाखा अध्यक्ष सुनिता जाजु एवं सचिव सुमित्रा सारडा, अनिता कुरवा, किरन करवा, मीनु भुतडा, सुनिता कोठारी, मीनाक्षी टेलर, विजय लक्ष्मी सारडा, श्रीकान्ता सोनी, कृष्णा गिलड़ा, सरोज करवा, ललीता हैडा,संतोष अग्रवाल मौजुद थी।






