राजस्थानी ड्रेस फैशन डिजाइनर पूनम चौधरी को मिला अदम्य नारी रत्न सम्मान- 2025 अवार्ड महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला पुरस्कार
08 Dec 2025

राजस्थानी ड्रेस फैशन डिजाइनर पूनम चौधरी को मिला अदम्य नारी रत्न सम्मान- 2025 अवार्ड

डेगाना. महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और सामाजिक संरचना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाली भारत वर्ष के हर क्षेत्र से चुनिंदा प्रतिभाशाली व प्रेरणादायी महिलाओं को एक ही मंच पर सम्मानित करने किया गया। इसके लिए “अदम्य नारी रत्न सम्मान- 2025” का भव्य आयोजन जयपुर में किया गया। यह समारोह नारी शक्ति, संघर्ष, नेतृत्व और सामाजिक योगदान को समर्पित है, जहाँ हर क्षेत्र की उत्कृष्ट महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान किया गया। समारोह पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर में आयोजित किया गया। जिसमें डेगाना की राजस्थानी फैशन डिजाइनर पूनम चौधरी को अदम्य नारी सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र सहित के साथ सम्मानित किया गया। इस आयोजन के मुख्य स्तंभ व प्रमुख आयोजक राकेश गुर्जर फांउडर स्किल शिक्षा व नितिन वर्मा को- फाउंडर हैं। जिन्होंने इस पूरे कार्यक्रम को अपने अनुभव, दूरदृष्टि और अनुशासन से एक शानदार स्वरूप दिया है। पूरे भारत देश से करीब अलग अलग जगह से नारी शक्ति को सम्मानित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि, पूनम चौधरी लगातार ग्रामीण अंचल में महिलाओं व बालिकाओं को राजस्थानी विभिन्न वेशभूषा व ड्रेस सिलाई और विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से जरूरतमंद बालिकाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण भी दे रही है। तो वहीं विभिन्न प्रकार की राजस्थान की कल्चर, संस्कृति को बचाने के लिए फैशन डिजाइनिंग के रूप में काम कर रही है। 

जयंती पर समाज के सभी वर्गों ने याद करते हुए दिया। प्रतापसिंह कालवी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजपूत करणी सेना ने कहा कि यह हमारे परिवार का सौभाग्य है कि राजपूत समाज नहीं सभी वर्ग के लोग कालवी को याद करते हैं। उनकी जयंती मनाते हैं, समाजसेवा के कार्यक्रम आयोजित करवाते हैं। यह सौभाग्य का विषय है। इस मौके पर राजपूत सभा संस्थान ब्यावर जिलाध्यक्ष अजीतसिंह चांदारूण, मैनेजर बजरंगसिंह राठौड़, भैरूंदा प्रधान जसवंतसिंह थाटा, शिक्षाविद् शिम्भूसिंह तिलानेस, समाजसेवी सुरेन्द्रसिंह आंतरोली, भाविप अध्यक्ष भानुप्रकाश टाक,डॉ. आरके चौधरी, सरपंच महेंद्रसिंह नूंद, गिरवरसिंह सिरसू, करणसिंह, मांगीलाल तोषनीवाल, पूर्व सरपंच छोटूसिंह झगड़वास, घनश्यामसिंह डोटोलाई, दौलतसिंह शेखावत, शौभागसिंह झगड़वास, संजयसिंह सिसोदिया, सुमेरसिंह भाटी, श्रवणसिंह रोहिणा, जयेंद्र बीका सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।