डेगाना. राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ डेगाना क्षेत्र के दौरे पर रही। इस मौके पर शहर के नागौर रोड़ पर स्थित सुजान हाउस में गुरुवार को राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ का क्षत्रिय सेवा समिति राजपूत समाज की ओर से स्वागत- सम्मान किया गया। इस मौके पर विनोद कंवर व शिक्षाविद् शिम्भूसिंह तिलानेस सहित की ओर से शाॅल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर स्वागत- सम्मान किया गया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि आमजन की विभिन्न समस्याओं, मुद्दो व क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा लोकसभा में उठाती रही है। पूरी सक्रियता के साथ केंद्र सरकार विभिन्न विभागों और राज्य सरकार से तालमेल कर हमेशा समाधान का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि डेगाना के रेलवे जंक्शन पर जो रेलवे की ओर से दीवार निकाली गई उसकी एक बड़ी समस्या है। इसके लिए उन्होंने रेलवे के दिल्ली में उच्चाधिकारियों से बात कर इस संबंध में बात की है। उन्होंने कहा कि चाय नवोदय विद्यालय का मुद्दा हो चाहे शहर में गंदे नाले का हो, विभिन्न समस्याएं हो सबके लिए उनका पूरा प्रयास रहता है कि काम हो।






