रन फॉर स्वदेशी' अभियान के गुर्जर बने नागौर शहर जिला सह- संयोजक थांवला में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत- सम्मान
12 Jan 2026

रन फॉर स्वदेशी' अभियान के गुर्जर बने नागौर शहर जिला सह- संयोजक

डेगाना. भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा के प्रदेश में 'रन फॉर स्वदेशी' अभियान हो रहा है। अभियान के सफल संचालन के लिए संगठन ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सुदवाड़ (थांवला) निवासी जसाराम गुर्जर को नागौर शहर जिला सह-संयोजक के पद पर नियुक्त किया है। जसाराम गुर्जर लंबे समय से संगठन में सक्रिय काम रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करना, आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करना व राष्ट्रहित के प्रति गहन जागरूकता फैलाना है। युवा वर्ग के बीच उनकी मजबूत पकड़ एवं लोकप्रियता रही है। उनकी इस नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा, उत्साह व गतिशीलता का संचार हुआ है। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया है। जसाराम गुर्जर को हार्दिक बधाईयां दे रहे हैं। थांवला में कार्यकर्ताओं ने गुर्जर का स्वागत सम्मान किया। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि उनके अनुभव, समर्पण, निष्ठा तथा ईमानदारी से यह अभियान नागौर जिले में नई ऊंचाइयों को छुएगा। अभियान के दौरान जन-जागरूकता रैलियां, युवा सहभागिता कार्यक्रम तथा स्वदेशी समर्थन के संदेशों का व्यापक प्रसार किया जाएगा। जसाराम गुर्जर के नेतृत्व में युवाओं में राष्ट्रनिर्माण की भावना और अधिक सशक्त होने की उम्मीद है।