यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल हासिल करने पर पांडे का किया डेगानावासियों ने स्वागत- सम्मान सम्मान एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित
02 Feb 2026
रिपोर्टर: हरिराम गुर्जर
डेगाना.
डेगाना शहर के निवासी धीरज पांडे ने वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा से एमए (इतिहास) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल हासिल किया गया। इसको लेकर सोमवार को डेगानावासियों ने स्वागत सम्मान किया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पांडे का मारवाड़ी परंपरा से साफा बंधवाकर मालाएं पहंनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डेगाना अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा, गंगाप्रसाद पाण्डे, जीवनराम चोयल, बुधाराम खोड़,
शिंभू प्रसाद शर्मा, राजेन्द्रसिंह मांगलिया, ओमप्रकाश गोदारा, नेमीचंद राड़, राजेश सारण, सत्यनारायण प्रजापत, पवन बंजारा सहित शहरवासी मौजूद रहे।






