मॉडल स्कूल के स्काउटिंग में राज्य स्तर पर चयनित सचिन गुर्जर एवं सुमित किशोर चौधरी को किया सम्मानित विधायक, एसडीएम, तहसीलदार ने किया सम्मानित
27 Jan 2026

मॉडल स्कूल के स्काउटिंग में राज्य स्तर पर चयनित सचिन गुर्जर एवं सुमित किशोर चौधरी को किया सम्मानित

डेगाना. उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शहर की राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल झगडवास डेगाना के एक साथ दो विद्यार्थियों को स्काउटिंग में राज्य स्तर पर चयनित होने व उत्कृष्ट अनुशासित स्काउटिंग को लेकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य पुनाराम महिया ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में मॉडल स्कूल के विद्यार्थी सचिन गुर्जर पुत्र पत्रकार हरिराम गुर्जर एवं सुमित किशोर चौधरी को स्काउटिंग में राज्य स्तर पर चयनित होने अनुशासित और उत्कृष्ट कार्यो के लिए विधायक अजयसिंह किलक‌, एसडीएम मोहन चौधरी, तहसीलदार सतीश कुमार राव, ईओ जितेंद्र कुमार खीचड़, पालिकाध्यक्ष मदनलाल अटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राधाकिशन बिंदा सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एक साथ दो विद्यार्थियों को मॉडल स्कूल के प्रतिभाओं के रूप में सम्मानित करने पर मॉडल स्कूल की ओर से भी इनका स्वागत सम्मान किया गया।