मिदियान गांव में हुई अनूठी पहल 1 रूपए व नारियल का शगुन से हुई शादी, दिया सामाजिक संदेश सामाजिक पहल:- समाज में फैली कुरीतियों को त्यागकर दहेज टीका लौटाया, लोगों ने की सराहना
03 Nov 2025

मिदियान गांव में हुई अनूठी पहल 1 रूपए व नारियल का शगुन से हुई शादी, दिया सामाजिक संदेश

डेगाना. ग्राम मिदियान निवासी दिनेशसिंह पुत्र रणवीरसिंह परिहार का विवाह किशनपुरा, भकरी निवासी मनोहरसिंह की पुत्री निर्मल कंवर के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें सामाजिक कुरीतियों में शुमार टीका, शगुन की लाखों की राशि लौटाकर दिया सामाजिक संदेश। दिनेशसिंह नगरपालिका डेगाना में फायरमैन के पद पर पदस्थापित हैं। दूल्हे ने सगुन में दी हुई राशि वापस लौटाकर 1 रुपया व नारियल का शगुन लेकर शादी की। दिनेशसिंह ने बताया की उनको समाज में फैलीं सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए अपने घर से पहल करनी होगी। जिसके लिए बड़े भाई गजेंद्रसिंह निजी सहायक ने प्रेरित किया। कहा जब तक समाज में फैलीं कुरीतियों को बंद करने के लिए हम जैसे पढ़े लिखे व सरकार के विभिन विभागों के अंग अपने घर से शुरुआत नहीं करेंगे। तब तक समाज में जागरूकता नहीं आएगी। इसलिए न बड़े भाई से मिली सीख से प्रेरित होकर 1 रूपए व नारियल लेकर शादी की। इस मौके पर परिवारजन दादोसा लक्ष्मणसिंह, सुगनसिंह, छोटूसिंह, बड़े पिताजी हनुमानसिंह, काकोसा समंदरसिंह, सुगनसिंह हाड़ा, रामकरणसिंह हाड़ा, रघुनाथसिंह हाडा, शिवसिंह हाडा, रामसिंह, भंवरसिंह, मांगूसिंह के साथ ग्रामीण युवा समाजसेवी जितेंद्र वैष्णव मिदियान, लक्की वैष्णव, कुन्नाराम डारा, नरसाराम भींचर, बिजेंद्रसिंह चौहान, गजेंद्रसिंह चौहान पीसांगन व समाज के लोग व ग्रामीणजन मौजूद रहे। इस पहल की कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने सहराना की। कहा आज के समाज को इसी सोच के युवाओ की जरूरत हैं। जिससे समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाकर समाज को नई दिशा दी जा सकें। शादी समारोह में ग्राम मिदियान में पीसांगन एसडीएम निजी सहायक गजेंद्रसिंह तिथियां ने बताया कि बड़ी संख्या में एसडीएम, तहसीलदार, सरपंच, जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, पत्रकार सहित लोगों ने शिरकत की।