माॅडल स्कूल डेगाना के वरिष्ठ शिक्षक मुकेशसिंह शेखावत को शिक्षक दिवस पर मिलेगा सम्मान लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए जाने जाते हैं मुकेश सिंह
05 Sep 2025
रिपोर्टर: हरिराम गुर्जर
डेगाना. शहर के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल डेगाना के वरिष्ठ शिक्षक मुकेशसिंह शेखावत को शिक्षक दिवस के अवसर पर उनकी उपलब्धियों के लिए नागौर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार के साथ 11 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। शिक्षक दिवस पर डेगाना के शिक्षक का अपनी उपलब्धियों, सहशैक्षिक गतिविधियों में उनके योगदान के लिए सम्मानित होना। जिला स्तर पर चयन होना अपने आप में श्रेष्ठ उपलब्धि है। डीईओ रामलाल खराडी, सीबीईओ गीता शर्मा,शिवजीराम कागट, प्रधानाचार्य पूनाराम महिया द्वारा भी अध्यापक मुकेश सिंह को बधाई व शुभकामनाएं दी गई। बताया गया कि अपने क्षेत्र से ज़िला स्तर पर चयन होना शिक्षकों के लिए एक प्रोत्साहन का कार्य करेगा। साथ ही अन्य शिक्षकों में भी इससे नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेंगी।






