डेगाना:शहर सहित ग्रामीण अंचल में मंगलवार को सातुड़ी तीज का पर्व धूमधाम से मनाया। माहेश्वरी समाज के राकेश करवा ने बताया कि शहर के बीदासर रोड़ स्थित शिव मंदिर में माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने सिंजारा पर्व भी श्रद्धा से मनाया। सिंजारे के अवसर पर घरों में मीठे पकवान बनाए। सुहागिन महिलाओं व बालिकाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर उपवास रखकर पति की - लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने शाम के समय सजधज कर व सोलह श्रृंगार कर मंदिर व घरों में - तीज माता की पूजा अर्चना कर कहानी सुनी। देर रात्रि को चंद्रमा को अर्क देकर उपवास खोला। चंद्र दर्शन के बाद तीज पर बने सातु की महिलाओं ने अपने-अपने पति के साथ बैठकर पूजा-अर्चना की।इस दौरान राजुदेवी करवा, शांति करवा, कलावती करवा, जया भूतड़ा, सुमन करवा, कोमल करवा, पूनम भूतड़ा, मधु करवा, संतोष करवा, पुष्पा करवा,मंजू पुरोहित,सुशीला करवा,संतोष करवा, शीतल करवा, रुतबी करवा,चांदनी करवा,पिंकी करवा सहित महिलाए मौजूद थी।






