मयूर महाविद्यालय डेगाना ने अंतर- महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान किया हासिल अंतर-महाविद्यालय 10 एम शूटिंग खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, किया सम्मान
12 Oct 2025

मयूर महाविद्यालय डेगाना ने अंतर- महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान किया हासिल

डेगाना. एमडीएस विश्वविद्यालय, अजमेर द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय 10 एमएम शूटिंग खेल प्रतियोगिता में मयूर महाविद्यालय, डेगाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमडीएस यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए कई प्रतिस्पर्धी महाविद्यालयों को पछाड़ दिया। मयूर एजुकेशन ग्रुप डेगाना निर्देशक देवकरण डारा व कॉलेज प्राचार्य ओमप्रकाश काला ने खिलाडी और खेल प्रभारी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थि की मेहनत और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में महाविद्यालय और भी ऊंचाइयां छुएगा। इस मौके पर खिलाड़ी अजयपाल रांतगवाल का सम्मान भी किया गया।मयूर एजुकेशन ग्रुप डेगाना निर्देशक देवकरण डारा ने कहा कि मयूर एजुकेशन ग्रुप, मयूर कॉलेज, मयूर संस्थान पूरे क्षेत्र में चाहे खेल हो, चाहे शिक्षा हो सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।