मनरेगा को खत्म करके केन्द्र की तानाशाही सरकार गांव की जीवन रेखा को खत्म कर रही:- बांगड़ा डेगाना विधानसभा स्तरीय मनरेगा बचाओ संग्राम की समापन जनसंपर्क चौपाल एवं सभा का आयोजन
01 Feb 2026

मनरेगा को खत्म करके केन्द्र की तानाशाही सरकार गांव की जीवन रेखा को खत्म कर रही:- बांगड़ा

डेगाना. मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत डेगाना विधानसभा स्तरीय जनसंपर्क चौपाल के अंतिम पड़ाव पर कांग्रेस  ज़िलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा के नेतृत्व में ग्राम खुड़ी कलां में जनसंपर्क चौपाल का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने कहा कि मनरेगा को खत्म करके बीजेपी की तानाशाही सरकार गांव की जीवन रेखा को खत्म कर रही है। पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा ने कहा कि आज तक गांव में मनरेगा की वजह से जो काम हुए है उसी से ग़रीब, मजदूर, किसानों का कल्याण हुआ है। बीजेपी अपनी मनमर्जी से गांव से उनका हक छीन रही। पूर्व प्रधान रिद्धकरण लोमरोड़ ने कहा कि युवा पीढ़ी को बीजेपी के सामने डटकर खड़ा होना होगा, तभी कल्याणकारी योजना को बचा पाएंगे। मनरेगा बचाओ संग्राम की जनसंपर्क चोपाल के अंतिम पड़ाव में विधानसभा प्रभारी विमल भाटी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा, मनरेगा प्रभारी डॉ. हरिराम मातवा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी मुंडेल, मंडल सदस्य पूनाराम मातवा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हारून रशीद,

शिक्षाविद् देवकरण डारा, ब्लॉक अध्यक्ष भैंरूदा शोभा परिहार, चिमन वाल्मीकि, रामस्वरूप विश्नोई, रामनिवास कसवां, पुरखाराम कागट, देवाराम ढाका, भगवानाराम डूकिया, पूनाराम गोदारा सहित ने संबोधित किया।