डेगाना. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर उपखड़ मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। डेगाना के राजकीय उप जिला अस्पताल में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर अस्पताल के पीएम डॉक्टर संजय केडिया ने विधिवत्त शुभारंभ कर प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर उसे पुष्प अर्पित किया, उन्हें याद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुशासन का असली मकसद सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना और सभी को सुशासन पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की जिम्मेदारी है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सुशासन शपथ अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर डॉ. उषा केड़िया, डॉ. अश्वनी लोमरोड़, डॉ. प्रेमरतन गोदारा, डॉ. मुकेश पूनियां, डॉ. जगदीश बावरी, डॉ. प्रहलाद तिरदिया, सीनियर नर्सिंगकर्मी महेंद्रसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्मिक मौजूद थे।






