भामाशाह परिवार ने मंदिर निर्माण के लिए दिया 1.61 लाख का सहयोग, संतों ने भामाशाह का किया सम्मान गांव चंपाखेडी के भामाशाह परिवार का सहयोग
10 Mar 2026
रिपोर्टर: हरिराम गुर्जर
डेगाना.
धार्मिक और सामाजिक कार्यों में जनसहभागिता की मिसाल पेश करते हुए भामाशाह परिवार ने मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 61 हजार रुपए की सहयोग राशि भेंट की। ग्राम चंपाखेड़ी निवासी भामाशाह पूनमसिंह राजपुरोहित व राजेंद्रसिंह राजपुरोहित चंपाखेडी ने राजपुरोहित विकास संस्थान वायद, जैतपुर (पाली) पहुंचकर मंदिर निर्माण के लिए यह सहयोग प्रदान किया। इस दौरान भामाशाह परिवार ने वर्तमान गादीपति घनश्यामदास महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर निर्माण के लिए दी गई सहयोग राशि पर संतों ने भामाशाह परिवार का माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने भामाशाह परिवार की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज और धर्मस्थलों के विकास में ऐसे सहयोग से प्रेरणा मिलती है।






