डेगाना. ग्राम पंचायत पुन्दलौता के गांव लोड़ियासर में भामाशाह धूण परिवार की ओर से श्री गोपाल गौशाला बिंठवालिया में विभिन्न विकास कार्य करवाए। भामाशाह परिवार ने समाजसेवी पांचाराम धूण की स्मृति में गोशाला परिसर में मीठे पानी की प्याऊ का निर्माण, पानी के हौद का निर्माण व गौशाला कर्मचारियों के लिए कार्यालय भवन का निर्माण करवाया गया। डेगाना पंचायत समिति सदस्य सुखराम धूण ने बताया कि यह निर्माण उनके पिता पांचाराम धूण की स्मृति को समर्पित है। उन्होंने बताया कि इस पहल से आमजन को गर्मी के दिनों में शीतल और मीठा पानी मिलेंगा। वहीं गौशाला परिवार व कर्मचारी भी इसका लाभ लें सकेंगे। ग्रामीणों ने धूण परिवार की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य समाज में सेवा और सहयोग की भावनाओं को मजबूत करती हैं। निर्माण कार्य के अवसर पर उद्घाटन समारोह में आयोजित कार्यक्रम में बिरजा देवी, किसनाराम, रामसुख, रामलाल, सुखराम धूण, रूपाराम धूण आरएएस, गंगाराम सारण, पुनाराम, रिद्धाराम, कालूराम, पन्नाराम, बुधाराम, श्रवणराम, रामकुमार, राकेश धूण, बुधाराम छाबा, बलदेव ज्याणी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने धूण परिवार की इस पहल की प्रशंसा की। भामाशाह परिवार का सम्मान किया गया।






