भाजपा मंडल सांजू के अध्यक्ष बनें मांझी के रामनिवास बेनीवाल काका तो ईडवा के अध्यक्ष बनें भुकर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया स्वागत सम्मान, जताई खुशी
23 Sep 2025

भाजपा मंडल सांजू के अध्यक्ष बनें मांझी के रामनिवास बेनीवाल काका तो ईडवा के अध्यक्ष बनें भुकर

डेगाना. भाजपा पार्टी संगठन की ओर से डेगाना विधानसभा क्षेत्र के दो मंडल अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। विधानसभा क्षेत्र में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जिला संगठन प्रभारी पुखराज पहाड़िया के अनुमोदन पर नागौर भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया ने डेगाना क्षेत्र के सांजू भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद पर रामनिवास बेनीवाल काका मांझी को नियुक्त किया है। इसी प्रकार ईडवा भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद पर विनय भुकर को मनोनीत किया गया है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओंष पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए इनका स्वागत सम्मान किया। तो इसके साथ ही सांजू मंडल अध्यक्ष रामनिवास बेनीवाल व ईडवा अध्यक्ष विनय भुकर ने इसके लिए विधायक अजयसिंह किलक का आभार जताया है।