डेगाना.
सरस्वती बाल निकेतन सीनियर सैकेंडरी स्कूल, डेगाना गांव के विद्यार्थियों ने इस वर्ष 12 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विज्ञान और कला दोनों संकायों में शानदार परिणाम से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय के डायरेक्टर विशाल किलक एवं रतना चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। विज्ञान संकाय में जहां विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर टॉप किया, वहीं कला संकाय में भी 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय लगातार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ परिणाम दे रहा है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
विज्ञान संकाय में अव्वल विद्यार्थियों में बिंदु किरडोलिया (पिता- खेमाराम पुन्दलौता) ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, लक्ष्य – डॉक्टर।तो वहीं जितेंद्र जांगिड़ (पिता- बाबूलाल जांगिड़) ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, लक्ष्य – इंजीनियर। निशा थारोल (पिता- बाबूलाल निम्बड़ी कोठारिया) ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया, लक्ष्य डॉक्टर, निशा (पुत्री- राजेंद्र पुन्दलौता) ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, राधिका चौधरी (पुत्री- रामचंद्र, निम्बड़ी कोठारिया) ने 92.20 प्रतिशत व सरोज थारोल (पुत्री- महावीर थारोल, निम्बड़ी कोठारिया) ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इन सभी विद्यार्थियों की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।
सम्मान समारोह में झलकी खुशी:+
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।






