बाजारों में महिलाओं के राजस्थानी ड्रेस की कपड़े की दुकानों पर भी इस बार जमकर उमड़ी भीड़ दीपावली के त्यौहार को लेकर दुकानदारों ने भी ग्राहकों को दिए लोक लुभावने ऑफर, तो वही दुकानदार ग्राहकों को गिफ्ट भी देते हुए आए नजर
20 Oct 2025

बाजारों में महिलाओं के राजस्थानी ड्रेस की कपड़े की दुकानों पर भी इस बार जमकर उमड़ी भीड़

डेगाना. शहर के के बाजारों में मुख्य रूप से महिलाओं युवतियो ने विशेष करके इस बार दीपावली पर राजस्थानी ड्रेस व विभिन्न प्रकार के कपड़ों की दुकानों पर जमकर भीड़ उमड़ी। शहर के होलसेल तोषनीवाल टैक्सटाइल के तरुण तोषनीवाल व माणक तोषनीवाल ने बताया कि इस बार दीपावली पर महिलाओं ने धनतेरस के बाद जमकर राजस्थानी ड्रेसे और विभिन्न प्रकार के कपड़ों की खरीदारी की है। लगातार दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है। तो उन्होंने बताया कि वह भी होलसेल में और दीपावली पर विशेष ऑफर देकर महिलाओं युवतियों के लिए अच्छे से अच्छे ट्रेंड के कपड़े इस बार उपलब्ध करवाएं है। उन्होंने साथ ही बताया कि इस बार दीपावली पर ग्राहकों को वह गिफ्ट भी देकर आकर्षित कर रहे हैं। इससे कपड़े और रेडीमेड के बाजार में एकदम उछाल आया है। बाजारों में जमकर रौनक देखने को मिली है। बाजार में रेडीमेड कपड़े और बच्चों के साथ ही बड़ों के कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ दिखाई दी।