प्रदेश व देश की भाजपा सरकार कर रही सत्ता का दुरुपयोग, जनता जान चुकी इनकी सच्चाई- डोटासरा पीसीसी चीफ डोटासरा व प्रतिपक्ष नेता जूली का जोधपुर जाते समय डेगाना रेलवे जंक्शन पर रात्रि को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त स्वागत- सम्मान :-सैकड़ो की संख्या में उमड़े कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर 21 किलो की माला पहंनाई
27 Aug 2025

प्रदेश व देश की भाजपा सरकार कर रही सत्ता का दुरुपयोग, जनता जान चुकी इनकी सच्चाई- डोटासरा पीसीसी चीफ डोटासरा व प्रतिपक्ष नेता जूली का जोधपुर जाते समय डेगाना रेलवे जंक्शन पर रात्रि को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त स्वागत- सम्मान

डेगाना.प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा एवं विधानसभा प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली को जोधपुर जाते समय सोमवार रात्रि को 10.30 बजे डेगाना रेलवे जंक्शन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व लोगों ने स्वागत सम्मान किया। ट्रेन के आने से 1 घंटे पहले से ही सैकड़ो कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रेलवे जंक्शन पर लग गया। युवाओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए जैसे ट्रेन पहुंची डोटासरा व जूली के समर्थन में नारे लगाए। 21 किलो की माला पहनांकर जबरदस्त स्वागत- सम्मान किया। बाबा रामसा पीर का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। इस मौके पर कांग्रेस नागौर जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डेगाना अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद गिरधारी मुंडेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हारून रशीद, पार्षद रामलाल कुलरिया, रामनिवास पंवार मांझी, प्रेमजी सियाक, शिम्भू शर्मा, माधुराम चौधरी, बुद्धाराम खोड़, संजयसिंह सिसोदिया, प्रेमप्रकाश टेलर,अमित प्रजापत, योगेश थारोल, अब्दुल गनी मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी सहित लोग मौजूद थे। इस मौके पर पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से संबोधित करते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है। वह सत्ता का दुरुपयोग कर रही है, जनता इनकी सच्चाई को जान चुकी है। चाहे उपचुनाव हो चाहे आने वाले चुनाव हो करारा जवाब देंगे। अभी इसीलिए ही यह पंचायत और निकाय चुनाव नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने जमकर सरकार को कोसा। तो वहीं स्थानीय स्तर के मुद्दों को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया तो कहा कि जन आंदोलन चलाया जाएगा। 5 मिनट तक रुकी ट्रेन पर जमकर कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह दिखाई दिया।