डेगाना. प्रदेश काग्रेस मुख्यालय जयपुर के इन्दिरा गांधी हाल में गुरुवार को शिक्षक दिवस पर प्रदेश काग्रेस पार्टी शैक्षिक प्रकोष्ठ की ओर से राज्य स्तरीय पूर्व शिक्षक सम्मान समारोह में अपनी विशिष्ठ सेवाओं एवं इनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए नागौर जिले के डेगाना सहित से तीन पूर्व शिक्षकों का सम्मान होगा। कांग्रेस शिक्षक संघ प्रकोष्ठ नागौर जिलाध्यक्ष लालाराम कुलरिया ने बताया कि डेगाना क्षेत्र के भवंरलाल मेहरड़ा सांजू, रामकरण कमेडिया पूर्व प्रधान मेड़ता व गोरधन रेवाड़ जायल को उत्कृष्ठ उपलब्धियों के कारण काग्रेस शिक्षक से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, काग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली के हाथों उन्हें सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में 100 पूर्व शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक काग्रेस से सम्मानित किया जायेगा। शिक्षक प्रकोष्ठ काग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्युसिंह भदौरिया भी मौजूद रहेंगे।






