पूर्व केंद्रीय मंत्री कालवी की जयंती को लेकर क्षत्रिय सेवा समिति की तैयारियां जोरों पर क्षत्रिय सेवा समिति डेगाना की बैठक आयोजित, जयंती पर रक्तदान शिविर एवं स्वेटर वितरण कार्यक्रम होगा आयोजित
08 Dec 2025

पूर्व केंद्रीय मंत्री कालवी की जयंती को लेकर क्षत्रिय सेवा समिति की तैयारियां जोरों पर

डेगाना. श्री क्षत्रिय सेवा समिति डेगाना की रविवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षत्रिय सेवा समिति अध्यक्ष डॉ. भंवरसिंह राठौड़ ने करते हुए बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं युग पुरुष कल्याणसिंह कालवी की 93 वीं जयंती 4 दिसंबर प्रातः 10.15 बजे जैन भवन डेगाना में आयोजित की जाएगी। समारोह के उपलक्ष्य में समाजसेवा एवं जनकल्याण को समर्पित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी रखे गए है। सरकारी विद्यालय के 101 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण समिति द्वारा शिक्षा व बाल कल्याण को प्रोत्साहन देते हुए सर्दी से बचाव के लिए 101 बच्चों को स्वेटर वितरित किए जाएंगे। इसी प्रकार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। जो एचडीएफसी बैंक व श्री क्षत्रिय सेवा समिति डेगाना के संयुक्त तत्वाधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी निर्धारित है। जिसमें युवाओं एवं समाजसेवी सस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष डॉ. भंवरसिंह बीका ने सभी समाजबंधुओं, युवा साथियों व नागरिकों से आग्रह किया है कि वह अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। साथ ही समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यों को  जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके पर  महेंद्रसिंह नून्द प्रशासक गुंदीसर, जयसिंह जालसू, ममता शेखावत, घनश्यामसिंह डोटोलाई, दौलतसिंह शेखावत, शौभागसिंह झगड़वास, अभयराजसिंह नून्द, उम्मेदसिंह खींवताना, संजयसिंह गोरेडी, महिपतसिंह थाटा, लक्ष्मणसिंह शेखावत, इन्द्रसिंह झगड़वास, रघुवीरसिंह चांदारुण, जयेंद्रसिंह बीका सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहें।