पुलिस जवान रामरतन ज्याणी का बीमारी से हुआ निधन, पुलिस जवानों की टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर गांव बंवरला सहित क्षेत्र में व पुलिस महकमे में छाई शोक की लहर
07 Nov 2025

पुलिस जवान रामरतन ज्याणी का बीमारी से हुआ निधन, पुलिस जवानों की टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

डेगाना. ग्राम पंचायत बंवरला के निवासी राजस्थान पुलिस के जवान रामरतन ज्याणी पुत्र रुघाराम ज्याणी का पिछले दिनों से अचानक तबियत बिगड़ने के बाद वह बीमार हो गए थे। फिर वह लगातार बीमारी से लड़ रहे थे। जिंदगी व मौत से जूझ रहे थे। अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद उन्हें जयपुर में भर्ती कराया गया था। मगर, रामरतन ज्याणी का शुक्रवार को निधन हो गया। इसके बाद पुलिस महकमे, डेगाना सहित गांव व क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। सहकारी समितियां यूनियन के नेता राजेंद्र जाखड़ ने बताया कि पुलिस जवान रामरतन ज्याणी  सरल, सौम्य व सीधे व्यक्तित्व के धनी थे। पुलिस जवान रामरतन ज्याणी के अंतिम संस्कार के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े। उनके पैतृक गांव बंवरला में उन्हें राजस्थान पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने उनके पिता पूर्व ग्राम विकास अधिकारी रहें रूघाराम ज्याणी और उनके छोटे बच्चें को तिरंगा व वर्दी सौंपी। इस मौके पर उनके जयकारों से माहौल गमगीन हो गया। इस मौके पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण क्षेत्र के लोग मौजूद रहें।