नून्द गांव में यूथ कांग्रेस की ताकत दिखी:- युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद प्रत्याशी मनीष व्यास को मिला युवाओं का जबरदस्त समर्थन कई गांवों में किया शक्ति प्रदर्शन
16 Apr 2026

नून्द गांव में यूथ कांग्रेस की ताकत दिखी:-  युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद प्रत्याशी मनीष व्यास को मिला युवाओं का जबरदस्त समर्थन

डेगाना. नागौर जिले में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में प्रत्याशी मनीष व्यास जाखेडा ने डेगाना से नून्द गांव सहित आसपास के कई गांवों में जनसंपर्क कर अपनी दावेदारी को मजबूती दी। जनसंपर्क के दौरान युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहां जगह-जगह उनका स्वागत कर समर्थन का भरोसा जताया गया।

नून्द गांव में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने मनीष व्यास का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान जोश, उत्साह और एकजुटता का माहौल बना रहा, जिससे चुनावी माहौल और गर्म हो गया। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए मनीष व्यास ने कहा कि यूथ कांग्रेस का मूल उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़कर उनकी आवाज को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जिला अध्यक्ष बनने का अवसर मिलता है तो वे युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस शिव विधानसभा प्रभारी मुकेश भींचर ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके युवा कार्यकर्ता होते हैं। 

नून्द गांव में यूथ कांग्रेस की ताकत दिखी:-  युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद प्रत्याशी मनीष व्यास को मिला युवाओं का जबरदस्त समर्थन

उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर मजबूत नेतृत्व को चुनने की अपील की, ताकि संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय युवाओं की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही। इस मौके पर महेंद्रसिंह नून्द, मुकेश नेहरा, दुर्गाराम नेहरा, महावीरसिंह राठौड़, मदनसिंह राठौड़, जोराराम बाबल, बजरंग दास वैष्णव, मुकेशसिंह राठौड़, लक्ष्मण दास वैष्णव, प्रभु दास वैष्णव, गंगाराम मेघवाल, रामचंद्र मेघवाल सहित अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसंपर्क अभियान के बाद क्षेत्र में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर माहौल और अधिक सक्रिय हो गया है। मनीष व्यास की बढ़ती सक्रियता और युवाओं का समर्थन इस मुकाबले को दिलचस्प बना रहा है।