डेगाना. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के डेगाना विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त कांग्रेस ब्लॉक कमेटी पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रसिद्ध तेजा स्थली हरसौर के तेजा दशमी के मौके पर दर्शन किए। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों में डेगाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद गिरधारी मुंडेल, डेगाना शहर कांग्रेस अध्यक्ष हारून रशीद, ओमप्रकाश गोदारा, संजयसिंह सिसोदिया सहित का तेजा स्थली हरसौर व विकास समिति की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों का मालाएं पहंनाकर, तेजाजी की स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों ने मंदिर विकास के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की। इस मौके पर तेजा स्थली विकास समिति के अध्यक्ष मोतीराम गौरा सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य व क्षेत्र के लोग मौजूद रहें। डेगाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा ने कहा कि तेजा स्थली आसपास के क्षेत्र नहीं नागौर जिले और प्रदेशभर में प्रसिद्ध है। आज तेजाजी की दशमी व बाबा रामसा पीर की दशमी भी है। इसके लिए यहां पर सभी पदाधिकारी में दर्शन किए हैं और प्रदेश के लिए मंगल कामनाएं की है।






