ब्यावर. नगर परिषद ब्यावर के नवनियुक्त आयुक्त के पद पर श्रवणराम चौधरी ने गुरुवार को पदभार संभाल लिया। चौधरी को दूसरी बार नगर परिषद का कार्यभार संभालने पर परिषद के अधिकारियों- कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों, लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत सम्मान किया। श्रवणराम चौधरी को आयुक्त के पद पर दूसरी बार पदभार ग्रहण करने पर लोगों ने सम्मान के लिए पलक पांवड़े बिछाए। सैकड़ो की संख्या में परिषद में लोग उमड़ पड़े। लोगों ने खुशी जाहिर की, कि लंबे समय से नगर परिषद में पेंडिंग पड़े कार्य, विकास कार्यों, आम जनता की समस्याओं का समाधान अब होने की उम्मीदें को पंख लगे हैं। इस मौके पर ब्यावर शहर के ही युवा समाजसेवी प्रकाश सेन डेगाना सहित लोगों ने मिलकर उनका स्वागत सम्मान पुष्प गुच्छ भेंट कर मालाएं पहनांकर स्वागत सम्मान किया, मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहें।






