देहरू परिवार को शोक जताने पहुंच रहे जनप्रतिनिधि, अधिकारियों का डेगाना में लगा तांता दी सांत्वना, शोकसभा में उमड़ा जनसैलाब विधायक सहित विभिन्न अधिकारी व गणमान्य जनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
28 Feb 2026

देहरू परिवार को शोक जताने पहुंच रहे जनप्रतिनिधि, अधिकारियों का डेगाना में लगा तांता दी सांत्वना,

डेगाना.

शहर के अवनीश हॉस्पिटल परिसर में आयोजित शोकसभा में शनिवार को बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर दिवंगत मोहिनी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंडी सचिव संतोष कुमार देहरू की माताजी तथा विनोद चौधरी एवं अवनीश हॉस्पिटल डेगाना के डायरेक्टर डॉ. अमित चौधरी की दादीजी मोहिनी देवी के निधन पर आयोजित शोकसभा में संवेदनाओं का सिलसिला दिनभर जारी रहा। इस अवसर पर डेगाना विधायक अजयसिंह किलक ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मोहिनी देवी का स्नेहिल स्वभाव व संस्कार समाज के लिए प्रेरणादायी रहे हैं।

देहरू परिवार को शोक जताने पहुंच रहे जनप्रतिनिधि, अधिकारियों का डेगाना में लगा तांता दी सांत्वना,

शोकसभा में विधायक के निजी सचिव रामअवतार पारीक, मकराना-ब्यावर नगर परिषद आयुक्त श्रवणराम चौधरी, पूर्व पीडब्ल्यूडी एसई रामाकिशन झींझा, जस्साराम धोलिया, नवीन चौधरी, जेईएन जितेंद्र बेड़ा, सीआई हरिश कुमार सांखला, उद्योगपति रामेश्वरलाल कड़वा (दीपपुरा), ईश्वरराम सोहू (कुचामन सिटी), मंडी सचिव डेगाना राजेंद्र कुमार रियाड़, मेड़ता सिटी सचिव डॉ. यशपाल चौधरी, उप जिला अस्पताल प्रभारी डॉ. संजय केड़िया, डॉ. जगदंबेसिंह राठौड़, डॉ. राजेश बारुपाल, डॉ. प्रेमरतन गोदारा, नर्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष रामनिवास बेनीवाल, मांगूराम डूकिया, पूर्व शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश करवा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी मुंडेल, कांग्रेस नेता महेश कुमार बुलवानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।