देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष राज्य मंत्री ओमप्रकाश भडाणा पहुंचे होटल केसर पैलेस कुचामन सिटी, किया भव्य स्वागत- सम्मान भडाणा बोले.. देवनारायण योजना के लिए जो काम 15 साल में नहीं हुए, वह काम भजनलाल सरकार ने 2 साल में कर दिखायां, देवनारायण योजनाओं को लेकर की समीक्षा एवं चर्चा
10 Jan 2026

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष राज्य मंत्री ओमप्रकाश भडाणा पहुंचे होटल केसर पैलेस कुचामन सिटी, किया भव्य स्वागत- सम्मान

कुचामन सिटी.  शहर के स्टेशन रोड़ पर स्थित होटल केसर पैलेस एंड रेस्टोरेंट कुचामन सिटी में शनिवार को विशेष कार्यक्रम के रूप में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष राज्य मंत्री ओमप्रकाश भड़ाणा पहुंचे। जहां पर गुर्जर समाज कुचामन सिटी सहित लोगों की ओर से प्रधान प्रतिनिधि नावां राजेश गुर्जर, देवनारायण विकास समिति अध्यक्ष बजरंगलाल गुर्जर, कोऑपरेटिव चेयरमैन एवं होटल केसर पैलेस डायरेक्टर चेनाराम गुर्जर दीपपुरा, वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गुर्जर, काॅपरेटिव व्यवस्थापक श्रीराम गुर्जर, शासन सचिवालय कार्मिक विभाग के राजेश गुर्जर सहित की ओर से राज्य मंत्री भडाणा, भाजपा डीडवाना- कुचामन जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड सहित का भव्य मारवाड़ी परंपरा से स्वागत- सम्मान किया गया। इस मौके पर देवनारायण योजनाओं पर चर्चा को लेकर गुर्जर समाज सहित एमबीसी वर्ग की बैठक का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर धनराज गुर्जर, एडवोकेट हीराराम गुर्जर, गोपाल गुर्जर मिठड़ी, हीराराम म्हांसी, कानजी गुर्जर, लालचंद गुर्जर, सरपंच देवीलाल कुमावत, भाजपा नेता सुनील चौधरी, स्वास्तिक इंडस्ट्रीज चेयरमैन नरेंद्र बागड़ा, छोटूलाल स्वामी, मदनराम गुर्जर आसपुरा, भंवरलाल कोली, मदनाराम रूघनाथपुरा, सुरेश बागड़ी सहित बड़ी संख्या में गुर्जर समाज सहित पुलिस अधिकारी, अधिकारी- कर्मचारी सहित लोग भी मौजूद थे।

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष राज्य मंत्री ओमप्रकाश भडाणा पहुंचे होटल केसर पैलेस कुचामन सिटी, किया भव्य स्वागत- सम्मान

देवनारायण बोर्ड की प्रदेश में लागू विभिन्न योजनाओं से मिल रहा खूब फायदा:-

राज्य मंत्री ओमप्रकाश भडाणा ने होटल केसर पैलेस एंड रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि पहली ऐसी भजनलाल सरकार जिसने देवनारायण बोर्ड का सरकार बनते ही गठन किया। देवनारायण योजनाओं को सरकारी योजनाएं नहीं बनें, इसलिए धरातल पर लागू करने के लिए समाज के छोटे से व्यक्ति व कार्यकर्ता के रूप में मुझे अध्यक्ष बनाकर मौका दिया। जिससे योजनाएं लागू हो सके। उन्होंने कहा कि चार सौ करोड़ का देवनारायण योजनाओं के लिए बजट किया गया। 2 साल के कार्यकाल में ही जो काम 15 साल में नहीं हुए आठ देवनारायण छात्रावास स्वीकृत किए। पूरे प्रदेश में विभिन्न प्रकार की योजनाएं लागू की जा रही है। समाज को मुख्य धारा और योजनाओं से जोड़ने के लिए पूरी रफ्तार से काम चालू है। सरकार की ओर से प्रदेश में लागू देवनारायण बोर्ड की ओर से देवनारायण योजना, देवनारायण छात्रावास सहित देवनारायण बोर्ड की ओर संचालित सरकारी योजनाओं को लेकर भी अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने जानकारियां दी। उन्होंने सरकार के कामकाज को लेकर कहा कि भजनलाल सरकार शानदार काम कर रही है। एमबीसी समाज की विभिन्न मांगों को बारे में भी चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने देवनारायण छात्रावास का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार द्वारा करवाए जाने वाले विकास कार्यों और योजनाओं को धरातल पर विकसित और लागू करने के लिए आमजन की भागीदारी के साथ अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी निर्देशित किया। समाज के विभिन्न लोगों की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि कुचामन में करोड़ों की लागत से देवनारायण छात्रावास का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें पूरे जिले के लोगों को विभिन्न समाज के वर्गों को लाभ मिलेगा। इसके साथ विभिन्न योजनाओं के तहत कुचामन सिटी सहित आसपास के क्षेत्र में विकास करवाने का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने इस मौके पर इन दिनों चल रहे संगठन के कामकाज, सरकार के कामकाज पर चर्चा की। पिछली सरकार के कार्यकाल में आरपीएससी और सहित विभिन्न भर्तियों में घोटाले को लेकर भी कांग्रेस पर प्रहार किया।